Last Updated on January 14, 2026 12:03 PM by TE Writers
आपके पिता या माता के पास लेबर कार्ड (श्रमिक डायरी) है? अगर हाँ तो थोड़ा भी आपकी पढ़ाई के खर्च की चिंता करने की बिल्कुल जरूरत नहीं है क्योंकि बहुत कम ही छात्र जानते हैं कि Labour Dept यानि कि (श्रम विभाग) जितने भी मजदूर है यानि कि मजदूरों के बच्चों को कक्षा 6 से लेकर ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई के लिए ₹8,000 से ₹25,000 तक की सालाना छात्रवृत्ति देता है

जितने भी छात्र हैं अक्सर हर छात्र नेशनल स्कॉलरशिप (NSP) के चक्कर में रहते हैं और उन्हें ये पता ही नहीं है इस Hidden Scholarship को छोड़ देते हैं जिसमें कम्पटीशन बहुत ही कम है इस पोस्ट में हम आपको एकदम आसान तरीके से बताएंगे कि Labour Card Scholarship 2026 का फॉर्म कैसे भरना है लिस्ट में नाम कैसे चेक करना है और इसके लिए कौन से डॉक्यूमेंट लगेंगे सारा चीज आसान भाषा में बताया जाएगा बस आप अच्छे से इस पोस्ट को रीड करे और सारे स्टेप फॉलो करे
Table of Contents
Labour Card Scholarship 2026 एक नजर (Overview)
जब भी आप फॉर्म भरे तो नीचे दी गई इस टेबल को ध्यान से देखे आपको सब आसानी से एक ही बार में समझ आ जाएगा
| विवरण (Details) | जानकारी (Information) |
| योजना का नाम | BOCW/Labour Card Scholarship 2026 |
| विभाग | श्रम एवं रोजगार मंत्रालय (राज्य सरकार) |
| लाभार्थी | पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चे (Registered Workers) |
| छात्रवृत्ति राशि | ₹8,000 से ₹25,000 (कक्षा अनुसार) |
| आवेदन का तरीका | Online/Offline (राज्य के अनुसार) |
| सत्र (Session) | 2025-2026 |
Labour Card Scholarship Eligibility (किसे मिलेगा पैसा?)
हर किसी को Labour Card Scholarship का पैसा नहीं मिलता 100% सही जानकारी के लिए इन शर्तों (Rules) को पढ़ें सब आपको पता चल जाएगा आसानी से
1. पंजीकरण (Registration) छात्र के माता या पिता का लेबर कार्ड (BOCW Board) में कम से कम 6 महीने या 1 साल पुराना बना होना चाहिए
2. Active Card लेबर कार्ड एक्टिव होना चाहिए Inactive है कार्ड तो पैसा नहीं मिलेगा
3. Ward Limit आमतौर पर देखा जाय तो एक परिवार के अधिक से अधिक 2 बच्चों को ही इस योजना का लाभ मिलता है
4. Passing Marks छात्र अपनी पिछली कक्षा में पास होना चाहिए
5.Note यह ई-श्रम कार्ड (E-Shram) वालों के लिए नहीं है यह राज्य सरकार वाले BOCW कार्ड धारकों के लिए है।
Labour Scholarship Amount List 2026 (कितना पैसा मिलेगा?)
अब हम बात करते हैं कि आपको कितना पैसा मिलेगा आपको पता होना चाहिए कि अलग-अलग राज्यों (जैसे UP, MP, Rajasthan) में राशि थोड़ी बहुत ऊपर नीचे हो सकती है लेकिन सामान्य तौर पर सभी को मिलने वाली राशि की लिस्ट यह है ध्यान से देखे इसे
कक्षा (Class/Course) | मिलने वाली राशि (सालाना)
| Class 6 to 8 | ₹8,000 – ₹9,000 |
| Class 9 to 10 | ₹10,000 – ₹12,000 |
| Class 11 to 12 | ₹12,000 – ₹15,000 |
| ITI/Diploma | ₹15,000 – ₹20,000 |
| B.A/B.Sc/B.Com (Graduation) | ₹20,000 – ₹25,000 |
| Medical/Engineering | ₹50,000 तक (कुछ राज्यों में) |
ये सब जो भी आपको पैसा मिलेगा सीधे छात्र या अभिभावक के बैंक खाते में DBT के माध्यम से भेजा जाएगा
Documents Required (महत्वपूर्ण दस्तावेज)
आपको हमेशा ये याद देना है कि जब भी आप फॉर्म भरवा रहे है उस समय ये कागज अपने पास जरूर स्कैन करके रख लें
- माता या पिता का Labour Card (Self Attested फोटोकॉपी)
- छात्र का Aadhaar Card होना जरूरी
- Bank Passbook यह ध्यान दे कि (आधार से लिंक होनी चाहिए) पिछली कक्षा की Marksheet होनी चाहिए आपके पास
स्कूल कॉलेज का Bonafide Certificate (प्रधानाचार्य द्वारा हस्ताक्षरित) होना जरूरी है इस लिए अपने प्रधानाचार्य से हस्ताक्षर करवा ले - आय प्रमाण पत्र (Income Certificate) अगर मांगा गया है तब
- पासपोर्ट साइज फोटो भी होना जरूरी है
Labour Card Scholarship 2026 Online Apply (Step-by-Step)
मैने देखा है कि दिन पर दिन हर चीज डिजिटल हो गया है ज्यादातर राज्यों में अब आवेदन ऑनलाइन हो गया है आप नीचे दिए गए सभी स्टेप्स को जरूर फॉलो करिए
Step 1 सबसे पहले आपको अपने राज्य की BOCW (Building & Other Construction Workers) की आधिकारिक (Official) वेबसाइट पर जाना है (नीचे लिंक दिए हैं डायरेक्ट क्लिक करके वेबसाइट विजिट कर सकते हैं)
Step 2 अब आपको Schemes (योजनाएं) सेक्शन में जाना है फिर आप Scholarship/Shiksha Sahayata Yojana पर क्लिक करें
Step 3 अब आप Apply Online पर क्लिक करें और लेबर कार्ड का Registration Number डालें
Step 4 अब फॉर्म खुलेगा उसमें ध्यान से बच्चे का नाम, स्कूल की जानकारी और बैंक डिटेल भरें फिर सब अच्छे से मिला ले
Step 5 फिर आप मार्कशीट और पासबुक की फोटो अपलोड करें
Step 6 फिर लास्ट में फॉर्म सबमिट करें और Print Out निकाल लें अपने पास रखें
एक चीज और आपको ध्यान देना है कि ऑनलाइन भरने के बाद प्रिंटआउट को अपने स्कूल या जिले के श्रम विभाग कार्यालय (Labour Office) में जमा जरूर करें ताकि आपका स्कॉलरशिप वेरिफिकेशन जल्दी हो सके और आपको स्कॉलरशिप मिले
State Wise Labour Scholarship Official Links 2026
| State Name | Apply Online Link (Official) |
| Uttar Pradesh (UPBOCW) | Click Here |
| Madhya Pradesh (MP) | Click Here |
| Bihar Labour Card | Click Here |
| Rajasthan (RajLDMS) | Click Here |
| Haryana | Click Here |
| Other States | अपने राज्य का नाम Google पर + BOCW |
FAQ
Q1 क्या Labour Card Scholarship और NSP दोनों भर सकते हैं?
Ans आपको पता होना चाहिए सरकारी नियम के अनुसार ध्यान दीजिए एक छात्र एक सत्र में केवल एक ही स्कॉलरशिप ले सकता है
Q2 2026 का फॉर्म कब भरा जाएगा?
Ans लेबर कार्ड स्कॉलरशिप के फॉर्म आप को पता होना चाहिए आमतौर पर जुलाई से लेकर अक्टूबर के बीच भरे जाते हैं हालांकि आपके लिए कुछ राज्यों में यह साल भर खुला रहता है
Q3 पैसा कितने दिन में आता है?
Ans फॉर्म सबमिट होने के बाद 3 से 4 महीने का समय लग सकता है
Q4 अगर लेबर कार्ड नहीं है तो क्या करें?
Ans आप CSC सेंटर या श्रम विभाग जाकर अभी नया लेबर कार्ड बनवा सकते हैं कार्ड बनने के 6 महीने बाद आप इस योजना के पात्र हो जाएंगे आप
Conclusion
दोस्तों आप को पता होना चाहिए कि Labour Card Scholarship 2026 गरीब और मजदूर परिवारों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है दोस्तो अगर आप सच में पात्र हैं तो इस मौके को न गंवाएं इसका फायदा उठाए आज ही आप अपने डाक्यूमेंट्स तैयार करें अगर आपको फॉर्म भरने में कोई दिक्कत आ रही है तो नीचे Comment करके पूछे हम आपकी मदद करेंगे
- India Post GDS Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए 28,740+ पदों पर बिना परीक्षा भर्ती Notification Out GDS Online Form 2026
- UP Ration Card List 2026: कहीं आपका राशन बंद तो नहीं हुआ? e-KYC और नई लिस्ट में नाम चेक करें (Direct Link)
- Kanya Sumangala Yojana 2026: बेटियों को अब मिलेंगे ₹15,000 नहीं, पूरे ₹25,000 फॉर्म भरने का नया नियम और लिस्ट देखें
- SSPMIS Bihar Vridhjan Pension 2026: बुजुर्गों के लिए खुशखबरी खाते में आए ₹1100/महीना, लिस्ट में नाम देखें
- UP TGT PGT Vacancy 2026 Notification Date, Expected Vacancies, Eligibility & Latest Update
