ITEP Course Admission 2026 (NCET) 12th के बाद सीधे बनें टीचर (4 Year B.Ed) Syllabus, Colleges & Exam Date

Last Updated on December 24, 2025 5:20 PM by TE Writers

आप टीचर बनना चाहते है क्या आपका सपना भी सरकारी टीचर (Government Teacher) बनने का है अगर आप अभी 12वीं क्लास में है या 12वीं पास कर चुके हैं तो आपके लिए एक बहुत बड़ी खबर है New Education Policy (NEP 2020) के तहत अब पुराने B.Ed की जगह नया ITEP (Integrated Teacher Education Programme) कोर्स लॉन्च किया गया है जो कि ये आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है

अब आपको टीचर बनने के लिए Graduation (3 साल) का और B.Ed (2 साल) का अलग अलग करने की कोई जरूरत नहीं है | ITEP Course 2026 के जरिए आप 12वीं के बाद सीधे 4 साल में B.A. B.Ed या B.Sc. B.Ed की डिग्री ले सकते है और सबसे खास बात ये है कि आप अपना 1 साल बचा सकते हैं इस पोस्ट में हम आपको NCET 2026 Exam Date, Syllabus और Best Colleges की 100% सटीक जानकारी देंगे जिससे आपको एक एक चीज आसानी से क्लियर हो जाय और आप अच्छे से समझ जाए

ITEP 4 Year B.Ed Course Admission 2026

ITEP (4 Year B.Ed) 2026 Highlights

विवरण ( Particulars )जानकारी ( Details )
Exam NameNCET 2026 (National
Common Entrance Test)
Conducting BodyNTA (National Testing
Agency)
Course NameITEP (Integrated
Teacher Education
Programme)
Course Duration4 Years (8 Semesters)
EligibilityClass 12th Pass (Any
Stream)

NCET OFFICIAL WEBSITE https://exams.nta.ac.in/NCET

NCET Syllabus –

ITEP कोर्स क्या है? (What is ITEP Course?)

ITEP का पूरा नाम यानि की फुल फॉर्म Integrated Teacher Education Programme है। यह 4 साल का डुअल मेजर डिग्री कोर्स है यानि कि आप साथ में ही दोनों डिग्री ले सकते है

पुराना तरीका पहले 3 साल की ग्रेजुएशन (B.A/B.Sc) था फिर 2 साल का कोई कोर्स B.Ed पूरा कोर्स करने पर आपका 5 साल लगता था लेकिन अब से ऐसा नहीं है

नया ITEP तरीका अब से 12वीं के बाद सीधा 4 साल का कोर्स = सिर्फ आपके 4 साल लगेंगे | (आपका 1 साल बचेगा)
यह कोर्स उन छात्रों के लिए बहुत बेस्ट है जिन्होंने पहले से ही तय कर लिया है कि उन्हें टीचिंग लाइन में ही जाना है उन्हें सरकारी टीचर ही बनना है

ITEP 2026 Eligibility Criteria (योग्यता)

अगर आप NCET 2026 (ITEP) का फॉर्म भरना चाहते हैं तो सबसे पहले आप ये जान लें कि कौन इसके लिए अप्लाई कर सकता है आपका किसी भी बोर्ड से 12वीं (Class 12th) पास होना जरूरी है एक आपके लिए सबसे अच्छी बात यह है कि अगर आप अभी 12वीं कक्षा में हैं और 2026 में बोर्ड एग्जाम देने वाले हैं (Appearing) डालके फॉर्म भर सकते है आप जान लिजिए NTA के नियम के अनुसार चाहे आप आर्ट्स, साइंस या कॉमर्स किसी भी स्ट्रीम के स्टूडेंट हों, आप टीचर बनने के लिए यह एग्जाम दे सकते हैं और आपके 12वीं में न्यूनतम अंक (Minimum Marks) संबंधित यूनिवर्सिटी की मांग के अनुसर 50% होने चाहिए

1. छात्र ने Class 12th (Intermediate) किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से पास किया हो।
2. जो छात्र 2026 में 12वीं का एग्जाम दे रहे हैं (Appearing), वे भी फॉर्म भर सकते हैं।
3. Minimum Marks: आमतौर पर General/OBC के लिए 50% मार्क्स जरूरी होते हैं (यह यूनिवर्सिटी के अनुसार बदल सकता है)

NCET 2026 Exam Pattern & Syllabus (Most
Important )

आपको ये जरूर पता होना चाहिए कि NCET 2026 की परीक्षा NTA द्वारा ऑनलाइन (CBT Mode) कराई जाएगी ये ध्यान दे कि पेपर में 4 सेक्शन होंगे

SectionSubject Details
Section 1 ( Language )हिंदी अंग्रेजी आदि (2 भाषाएं
चुननी होंगी)
Section 2 ( Domain )3 डोमेन सब्जेक्ट (जो 12th में थे)
Section 3 ( General Test )Reasoning, GK, Current Affairs
Section 4 ( Teaching Aptitude )बच्चों को कैसे पढ़ाना है? (नया विषय)
Total QuestionsTotal 160 Questions

Note: आपको पता होना चाहिए कि Teaching Aptitude ही वो सब्जेक्ट है जो CUET और NCET में फर्क पैदा करता है जिससे आपको क्लियर अंतर पता चलता है इसकी तैयारी जरूर करें।)

ITEP (4 Year B.Ed) Colleges List 2026

आपको पता होना चाहिए कि पूरे भारत में टॉप सरकारी संस्थान ITEP कोर्स करा रहे हैं। इनमें से कुछ प्रमुख संस्थान ये हैं

IITs (Indian Institutes of Technology): जैसे IIT Kharagpur, IIT Bhubaneswar NITS: जैसे NIT Trichy, NIT Warangal.

Central Universities: जैसे Delhi University (DU), BHU, Jamia Millia Islamia.

RIES (Regional Institutes of Education): NCERT के अपने कॉलेज

FAQ Section

Q1: क्या ITEP करने के बाद CTET देना होगा?
Ans: जी हाँ आपको सरकारी टीचर बनने के लिए ITEP के बाद आपको CTET या STET पास करना अनिवार्य होगा तभी आप सरकारी टीचर बन सकते हैं ये बात ध्यान रखिए आप

Q2: क्या ITEP कोर्स प्राइवेट कॉलेज से कर सकते हैं? Ans: हाँ, आप ITEP कोर्स प्राइवेट कॉलेज से तो कर सकते हैं लेकिन सिर्फ उन कॉलेजों से जिन्हें NCTE ने मान्यता दी है लिस्ट आप ऑफिशियल वेबसाइट पर आसानी से देख सकते हैं

Q3: NCET 2026 का फॉर्म कब आएगा?
Ans: NCET 2026 के आवेदन फॉर्म मार्च या अप्रैल 2026 में आने की उम्मीद है

अगर आप Teaching Aptitude के फ्री नोट्स (PDF) चाहते हैं तो हमें बताइए इस पोस्ट पर कमेंट कीजिए Tazaexam पर अपडेट कर दी जायेगी

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top