गड्ढा बताओ, ₹5000 पाओ: बिहार सरकार का बड़ा ऐलान बस एक फोटो खींचकर भेजें और पाएं इनाम–जानें पूरी प्रक्रिया

Last Updated on January 14, 2026 2:57 PM by TE Writers

Bihar Gaddha Batao 5000 Yojana 2026 : क्या आपने कभी सोचा है की सड़क पर चलते हुए आपको कोई गड्ढा दिखे और वह आपकी जेब भर दे? बिहार की नीतीश सरकार एक ऐसी ही अनोखी और देश में पहली योजना लेकर आई है अगर आप बिहार के निवासी है, तो अब सड़क की ख़राब हालत को देखकर गुस्सा करने के बजाय, आप उसकी सुचना देकर ₹5,000 का इनाम जीत सकते है.

Gaddha Batao 5000 Pao Scheme

​क्या है “गड्ढा बताओ, ₹5000 पाओ” योजना?

बिहार के पथ निर्माण मंत्री दिलीप जायसवाल ने हाल ही में घोषणा की है कि राज्य की सड़कों को पूरी तरह से (गड्ढा मुक्त) बनाने के लिए जनता की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी इस योजना के तहत, यदि कोई नागरिक किसी मुख्य सड़क पर गड्ढे की फोटो खींचकर या जानकारी विभाग को देता है और वह शिकायत सही पाई जाती है, तो सरकार उसे 5,000 रुपये का प्रोत्साहन पुरस्कार देगी ​सरकार का लक्ष्य है कि बिहार की सड़कों पर एक भी गड्ढा न रहे और अगर कहीं है, तो उसे 72 घंटों के भीतर ठीक किया जाए।

गड्ढा योजना की मुख्य बातें 2026 ( Highlights )

योजना का नामगड्ढा बताओ, ₹5000 पाओ योजना
राज्यबिहार
घोषणाकर्ता( पथ निर्माण मंत्री) दिलीप जायसवाल
इनाम राशि₹5000 प्रति सही शिकायत
योजना लागू होने की तिथि15 फरवरी ( संभावित )
मरम्मत का समयसूचना मिलने के 72 घंटों के भीतर
मुख्य उद्देश्यबिहार की सड़को को गड्ढा मुक्त बनाना

15 फरवरी से लागू होगी नई रोड मेंटेनेंस पॉलिसी ( संभावित )

बिहार सरकार इस योजना को अपनी नई रोड मेंटेनेंस पॉलिसी 2026 के तहत इस योजना को लागू करने जा रही है मंत्री जी के अनुसार यह पॉलिसी फरवरी के मध्य से पूरे राज्य में लागू हो जाने की संभावना है
इस पॉलिसी की सबसे बड़ी खासियत यह है की इसमें न केवल जनता को इनाम मिलेगा, बल्कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियो और ठेकेदारों पर भारी जुर्माना भी लगाया जायेगा।

रोड एम्बुलेंस ( ROAD Ambulance ) का Concepts

सड़को को तुरंत मरम्मत करने के लिए रोड एम्बुलेंस तैनात करने का फैसला किया है

  • कैसे काम करेगी ? राज्य के सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर रोड एम्बुलेंस का मोबाइल नंबर डिस्प्ले किया जायेगा
  • तुरन्त कार्रवाई : जैसे ही कोई व्यक्ति गड्ढा की जानकारी देगा, पास की रोड एम्बुलेंस अपनी टीम और सामग्री के साथ मौके पर पहुँचेगी और गड्ढे को भर देगी
  • समय सिमा : मंत्री जी ने दावा किया है की शिकायत मिलने 72 घंटों के बाद वह गड्ढा सड़क पर नजर नहीं आएगा

₹5000 का इनाम पाने के लिए नियम और शर्तें (Eligibility )

भले ही यह योजना सुनने में आसान लग रही हो, लेकिन इनाम पाने के लिए कुछ कड़े नियमो का पालन करना होगा तभी आप इस योजना का लाभ उठा सकते है।

  1. सड़क का चयन : यह योजना केवल उन्ही सड़को पर लागू होगी जो पथ निर्माण विभाग (RCD) के अंतगर्त आती है संकरी गालियाँ और निजी रास्ते शामिल नहीं होंगे।
  1. शिकायतो की जाँच : आपके द्वारा दी गई जानकारी की जांच विभाग के अधिकारी करेंगे अगर गड्ढा वाकई में मौजूद है और खतरनाक है, तभी आप इनाम के हक़दार होंगे।
  2. पहले आओ पहले पाओ : यदि एक ही गड्ढे की जानकारी कई लोग देते है, तो इनाम केवल उसी व्यक्ति को मिलेगा जिसने सबसे पहले इसकी सटीक जानकारी और फोटो विभाग के पोर्टल या ऐप पर भेजी होगी
  3. बिहार का निवासी : यह योजना मुख्य रूप से बिहार के नागरिकों के लिए है।

गड्ढे की शिकायत कैसे दर्ज करें ? ( Step By Step Process )

  1. फोटो और लोकेशन : सबसे पहले सड़क पर मौजूद गड्ढे की एक साफ फोटो या वीडियो ले-ले। अपने फ़ोन का GPS ऑन रखे ताकि लोकेशन का सटीक पता चल सके।
  2. मोबाइल ऐप / हेल्पलाइन : सरकार “हमारा बिहार हमारी सड़क ‘’ ऐप या एक नया समर्पित पोर्टल लॉन्च कर सकती है। इसके अलावा चौराहो पर लिखे हेल्प लाइन नंबर पर कॉल या whatsapp किया जा सकेगा।
  3. विवरण भरें : अपना नाम, मोबाइल नंबर, बैंक खाता विवरण (इनाम राशि के लिए) और गड्ढे का स्थान दर्ज करें।
  4. ट्रैकिंग : शिकायत दर्ज होने के बाद आपको एक रेफ़्रेन्स नंबर मिलेगा ,जिससे आप अपनी शिकायत का स्टेटस चेक कर सकेंगे।

Note : अभी सरकार ने इस योजना के लिए विस्तृत गाइडलाइन्स और समर्पित पोर्टल / ऐप की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन संभावित प्रक्रिया कुछ इस प्रकार हो सकती है और जैसे ही हमें ऑफिसियल नोटिफिकेशन मिलेगा Taza Exam की टीम यहाँ अपडेट कर देगी

इस योजना के लाभ ( Benefits )

  • सड़क दुर्घटनाओं में कमी : गड्ढे दुर्घटनाओं के मुख्य कारण होते है उन गड्ढे को भरने से दुर्घटनाओं में कमी आ सकती है।
  • भ्रष्टाचार से मुक्ति : ठेकेदारों को पता होगा की जनता उनकी हर गलती पर नजर रखे हुए है तो हो सकता है की कुछ हद तक भ्रष्टाचार कम हो जाये।
  • जनता की भागीदारी : आम आदमी को लगेगा की प्रशासन में उनकी बात सुनी जा रही है।
  • रोजगार /कमाई का अवसर : जागरूक नागरिक अच्छी कमाई भी कर सकेंगे।

Conclusion ( निष्कर्ष )

गड्ढा बताओ, ₹5000 पाओ योजना बिहार की रोड Infrastructures को सुधारने की दिशा में एक बड़ा कदम है यदि इसे सही तरीके से इस योजना को लागू किया गया तो बिहार की सड़के स्मूथ हो जाएंगी और अधिकारियो की जवाब देहि तय होगी।

Note : यह योजना 15 फरवरी से 18 फरवरी 2026 के आसपास पूरी तरह से लागू होने की संभावना है जैसे ही बिहार सरकार हेल्पलाइन नंबर या ऐप का लिंक जारी करेगी Taza Exam की टीम यहां अपडेट कर देगी

(FAQ)

Q1. क्या हर गड्ढे की जानकारी देने पर ₹5000 मिलेंगे?

Ans : जी हाँ, बशर्ते वह सड़क (RCD) हो और आपकी शिकायत सबसे पहले पहुंची हो और सही पाई जाये

Q2. इनाम की राशि कैसे मिलेगी?

Ans : सत्यापन के बाद इनाम की राशि सीधे आपके बैंक खाते में (DBT के माध्यम से ) भेजी जा सकती है।

Q.3 क्या ग्रामीण सड़कों के गड्ढे भी इसमें शामिल हैं?

Ans फिलहाल यह योजना पथ निर्माण विभाग की सड़कों के लिए है। ग्रामीण कार्य विभाग (RWD) की सड़कों के लिए अलग नियम हो सकते हैं।

Read Also – BPSC Tre 4.0 2026

3 thoughts on “गड्ढा बताओ, ₹5000 पाओ: बिहार सरकार का बड़ा ऐलान बस एक फोटो खींचकर भेजें और पाएं इनाम–जानें पूरी प्रक्रिया”

  1. Pingback: Bihar Student Credit Card Yojana 2026: अब ₹4 लाख का लोन हुआ

  2. Pingback: Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2026 बिहार की बेटियों

  3. Pingback: SSPMIS Bihar Vridhjan Pension 2026: बुजुर्गों के लिए खुशखबरी

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top