Bihar Student Credit Card Yojana 2026: अब ₹4 लाख का लोन हुआ Interest-free जानें Latest Rules और Apply करने का पूरा Process

Last Updated on January 16, 2026 10:53 AM by TE Writers

क्या आप भी अपनी 12वीं की पढ़ाई पूरी कर चुके है लेकिन पैसों की कमी की वजह से आगे की पढाई (Higher Education) को लेकर टेंशन में है? क्या आपका सपना भी Engineer, Doctor बनने का है लेकिन महंगी फीस रास्ते का रुकावट बनी हुई है?

अगर हाँ, तो Bihar Government की यह स्कीम आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है Bihar Student Credit Card (BSCC) Yojana 2026 में नीतीश सरकार ने कुछ ऐसे बड़े बदलाव किये है, जिसने बिहार के स्टूडेंट्स की किस्मत बदल दी है तो चलिए जानते है की आप भी इस स्कीम का फायदा उठाकर अपने सपनो का उड़ान भर सकते है

Bihar Student Credit Card Yojana 2026

What is Bihar Student Credit Card ?

बिहार छात्र क्रेडिट कार्ड योजना की शुरुआत (7 Nishchay) प्रोग्राम के तहत की गई थी इसका मुख्य (Main Objective) उन मेधावी छात्रों को आर्थिक मदद पहुंचाना है जो आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण कॉलेज की फीस नहीं भर पाते इस स्कीम के जरिये बिहार सरकार स्टूडेंट्स को ₹4 लाख तक का (Education Loan) प्रदान करती है सबसे बड़ी बात यह है की इस लोन के लिए आपको किसी बैंक के चक्कर नहीं काटने पड़ते और न ही कोई संपत्ति गिरवी रखनी पड़ती है

Big Update 2026: अब पूरी तरह Interest-Free

ब्याज दर: आमतौर पर 4% वार्षिक (ट्रांसजेंडर और दिव्यांगों के लिए 1%), लेकिन हाल की घोषणाओं के अनुसार ब्याज-मुक्त भी हो सकता है

  • ​Latest Rule 2026: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी की नई घोषणा के अनुसार, अब सभी वर्गों के स्टूडेंट्स के लिए यह लोन ब्याज रहित (Zero Interest) होगा (संभावना) Extended Repayment Period
  • (Up To Maximum Limit): अब लोन चुकाने के लिए आपको पहले से ज्यादा समय मिलेगा ₹2 लाख तक का लोन 7 साल (84 किस्तें) और ₹4 लाख तक का लोन 10 साल (120 किस्तें) में चुकाया जा सकेगा

Key Benefits of BSCC Yojana 2026

अगर आप भी यह सोच रहे है की आखिर क्यों यह योजना इतनी लोकप्रिय है तो इसके कुछ मुख्य कारण हैं।

  1. Higher Loan Amount : आप ₹4,00,000 तक का लोन ले सकते हैं
  2. No Collateral Required: किसी भी प्रकार की Guarantee या Security की जरूरत नहीं है सरकार खुद आपकी Guarantor बनती है।
  3. Covers Everything’s: इस पैसे का इस्तेमाल सिर्फ College के फीस के लिए ही नहीं, बल्कि Laptop, Stationary, and Hostel फीस के लिए भी किया जा सकता है
  4. Moratorium Period: आपको पढ़ाई के दौरान एक भी रुपया वापस नहीं करना है लोन की वापसी पढ़ाई ख़त्म होने के 1 साल बाद या नौकरी लगने के 6 महीने बाद शुरू होती है
  5. Simplified Process: पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है और DRCC (District Registration and Counselling Centre) के जरिए इसे मॉनिटर किया जाता है

Eligibility Criteria: कौन कर सकता है आवेदन?

अगर आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते है, तो आपको निम्नलिखित शर्तों (Conditions) को पूरा करना होगा

Residential Status: आवेदक बिहार का स्थायी निवासी (Permanent Resident) होना चाहिए

  • Educational Qualification: आपने बिहार बोर्ड या किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12th (Intermediate ) पास किया हो (पॉलिटेक्निक के लिए 10th पास भी मान्य होगा)
  • Age Limit: आवेदन के समय छात्र की उम्र 25 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए
  • Enrollment: छात्र का किसी मान्यता प्राप्त (Recognized) संस्थान में उच्च शिक्षा के लिए एडमिशन हो चुका हो या चयन (Selection) हो गया हो।
  • Income Limit: परिवार की वार्षिक आय ₹6 लाख से ज़्यादा नहीं होना चाहिए (हालांकि मेधावी छात्रों के लिए नियमो में लचीलापन रहता है)

Required Documents

  1. Aadhaar Card ( छात्र और माता -पिता दोनों का )
  2. 10th and 12th Marksheet ( And Certificates )
  3. Residential Certificate ( निवास प्रमाण पत्र )
  4. Income Certificate ( आय प्रमाण पत्र )
  5. Admission Letter / Selection Letter From Collage
  6. Fee Structure ( कॉलेज द्वारा दिया गया खर्च का विवरण )
  7. Bank Passbook ( छात्र के नाम का खाता अनिवार्य है )
  8. Passport Size Photo ( छात्र और सह -आवेदक के )
  9. PAN Card ( अनिवार्य )

Courses Covered Under BSCC

​बिहार सरकार ने इस योजना के दायरे में 40 से ज्यादा प्रोफेशनल कोर्सेज को रखा है, जिनमें प्रमुख हैं

  • ​B.Tech / B.E (Engineering)
  • MBBS / B.D.S / B.Pharma
  • BCA / MCA / B.Sc IT
  • ​MBA / BBA
  • ​B.Sc Nursing / GNM
  • ​Hotel Management
  • ​B.A / B.Sc / B.Com
  • B.Ed / LLB

Online Application Process Step- by- Step 2026

Step 1. Online Registration: सबसे पहले MNSSBY Official Portal पर जाएँ। New Applicant Registration पर Click करे और अपनी बेसिक details (Name, Mobile, Email) भर कर OTP के जरिए रजिस्टर करें

Step 2. Form Filling: लॉगिन करने के बाद आपको Bihar Student Credit Card ‘का विकल्प चुनना होगा यहाँ अपनी Personal Information, Education Details ओर College Details भरें

Step 3. Document Upload: अपनी सभी जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी पोर्टल पर अपलोड करें Submit करने के बाद आपको एक PDF Receipts मिलेगी जिसे प्रिंट कर ले

Step 4. Visit DRCC: आवेदन के 15 से 30 दिनों के भीतर आपको अपने जिले के DRCC Office जाना होगा वहाँ ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स का Verification होगा

Step 5. Loan Approval & Card Issuances: Verification सफल होने के बाद, आपका आवेदन बैंक शिक्षा विभाग के पास जाएगा मंजूरी मिलते ही आपको Students Credit Card जारी कर दिया जाएगा और लोन की राशि सीधे आपके कॉलेज के खाते में (किस्तों) में ट्रांसफर कर दी जाएगी

Common Challenges & Solution (सावधानियां )

अक्सर छात्रों को लगता है कि लोन लेना जोखिम है यहाँ कुछ बातें ध्यान रखें

  • Self – Declaration: अगर पढ़ाई के बाद नौकरी नहीं लगती, तो आप सरकार को असमर्थता का शपथ-पत्र (Affidavit) जमा कर राहत के लिए आवेदन किया जा सकता है।
  • Approved Colleges Only: केवल उन्हीं कॉलेजों के लिए लोन मिलता है जो सरकार की लिस्ट में शामिल है (NAAC या NBA मान्यता प्राप्त ), अप्लाई करने से पहले कॉलेज की लिस्ट जरूर चेक कर ले।

Read Also – Bihar Gaddha Batao 5000 Pao

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top